नये साल में अंतरिक्ष में कुछ ऐसा जरूर होने वाला है जो नये साल 2024 को ऐतिहासिक बना सकता है। इस कड़ी में सबसे पहले शुरूआत हमारे देश ने ही की है।
आप जानते ही है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने साल के पहले ही दिन एक्सपोसैट सैटेलाइट लांच कर दिया है।
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने जब यह सैटेलाइट लांच किया तो पूरी दुनिया में चंद्रयान-3 के बाद फिर एक बार तलहका मच गया है क्योंकि इसरो के इस मिशन में भारत ब्लैक होल्स और सुपरनोवा जैसी चीजों के बारे में जानकारी जुटाएगा जो अंतरिक्ष में काफी दूरी पर हैैं।
भारत ऐसा करने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश बन गया है जो इस प्रकार का अध्ययन करेगा। इसरो को यह मिशन लगभग पांच साल चलेगा।
अंतरिक्ष की दुनिया में 2024 खास इसलिये भी होने वाला है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) का पार्क सोलर प्रोब अंतरिक्ष यान इस साल 2024 में ही सूर्य की सतह पर उतर सकता है।
नासा के पार्कर सोलर प्रोब मिशन से जुड़े वैज्ञानिक डा. नूर राउफी ने जानकारी देते हुए बताया हैकि 24 दिसंबर 2024 को पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के सबसे निकट पहुंच जाएगा।
यह सूर्य के इतने करीब होगा कि आज तक विश्व इतिहास में कोई भी इंसान की बनाई हुई चीज नहीं पहुंची है। उन्होंने बताया है कि इस दौरान प्रोब की स्पीड 4,35000 मील प्रतिघंटा होगी।
उनके अनुसार इतनी ज्यादा स्पीड की वजह सूर्य का गुरुत्वाकषर्ण बल है। नासा ने यह मिशन 2018 में शुरू किया था। ताकि सूर्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल की जा सके।
पार्कर सोलर प्रोब को सूर्य के अंदर जाना है और तापमान लेकर वापस आना होगा। जिस समय यह सूर्य में प्रवेश करेगा उस वक्त सूर्य का तापमान बहुत अधिक होगा।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक