शहीद श्रीमती हंसाधनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा के सभागार में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस का शुभारंभ प्रातः11:00 बजे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ0अजय कुमार सिंह एवं कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती सीमा तथा समस्त शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ 0प्रमोद सिंह रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना , स्वागत गीत ,एकल नृत्य , समूह नृत्य आदि आयोजित किए गए ।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के अध्यक्षीय भाषण में उत्तराखंड के अमर शहीदोंऔर आंदोलनकारीयों पर गहन चर्चा की गई ।
समारोहक श्रीमती सीमा ने महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य,समस्त प्राध्यापकों /कर्मचारीयों एंव छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय में समस्त प्राध्यापक/ प्राध्यापिकाएं ,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के सभागार में उपस्थित रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स