राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी, विद्यापीठ रूद्रप्रयाग में दिनांक 30/03/2024 को 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिसमे महाविद्यालय सहित अन्य निकटतम महाविद्यालय संस्कृत एवम फार्मेसी के छात्र छात्राओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के प्रतिनिधि चंद्र मोहन वर्मा जी ने छात्र छात्राओं को 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने से होने वाले लाभों की जानकारी दी एवम बताया कि यह युवाओं के भविष्य के लिए अतिमहत्वपूर्ण है।
देवभूमि नोडल अधिकारी मोनिका जी ने छात्र छात्राओं को उत्तराखंड में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों से जुड़े उद्यमिता संबंधी संभावनाओं की जानकारी दी।राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी विद्यापीठ के प्राचार्य डा पी एस जंगवान जी ने वर्तमान समय में उद्यमिता की आवश्यकता के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न उद्यम संभावनाओं को साझा किया, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रावत जी ने छात्र छात्राओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
फार्मेसी महाविद्यालय के प्राचार्य बेंजवाल जी ने स्वरोजगार से जुड़ी संभावनाओं की ओर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डा आजाद सिंह द्वारा मंच संचालन किया गया, डा गणेश भागवत, एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग