इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में आज दिनांक 28/ 2/ 2024 को 21वीं वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता( 2023- 24)के दूसरे दिन 100मीटर रस्सी कूद दौड़ से प्रतियोगिता आरंभ हुई।

जिसमें लीला नयाल,माया बिष्ट,बरखा मेहता क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर की दौड़ में कल्पना बिष्ट ने प्रथम,निष्ठा आर्या ने द्वितीय एवम रश्मि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।100मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निष्ठा आर्या प्रथम,लीला नयाल द्वितीय,टीना तृतीय स्थान पर रही ।

रिले रेस में कल्पना बिष्ट एंड ग्रुप ने प्रथम, उमा सम्मल एंड ग्रुप ने द्वितीय एवम करीना बिष्ट एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर की रेस में कल्पना बिष्ट प्रथम, भावना कश्यप द्वितीय,बरखा मेहता तृतीय स्थान पर रही ।सर्वाधिक 23अंक प्राप्त कर कल्पना बिष्ट चैंपियन बनी।

रनर – अप रही माया बिष्ट रहीं। विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉo गीता पंत द्वारा प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

साथ ही खेल प्रशिक्षक मुकेश कुमार को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य( प्रोफेसर शशि पुरोहित) द्वारा अपने उद्बोधन में छात्राओं को क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा यह भी कहा गया कि छात्राएं इसे अपने करियर का हिस्सा बना सकती हैं।

साथ ही क्रीड़ा प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने वाले क्रीड़ा समिति की संयोजक डॉ o गीता पंत एवं समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी गई।

अंत में क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर गीता पंत द्वारा प्राचार्य, प्राध्यापक गण, मीडिया कर्मी,क्रीड़ा प्रशिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी,तकनीकी सहायक का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ललिता जोशी ( असिस्टेंट प्रोफेसरअंग्रेजी विभाग) द्वारा किया गया।