हरिद्वार 2-4-24: आज राजकीय मॉडल महाविद्यालय, मीठीबेरी (हरिद्वार) में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का तृतीय दिवस आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आज के रिसोर्स पर्सन एवं महाविद्यालय की प्राचार्य ने माँ शारदा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित किया।
आज के कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में इडीआईआई से श्री अभिषेक नंदन उपस्थित रहे । जिन्होंने विद्यार्थियों को उद्यम की पहचान करना तथा पहले से स्थापित उद्यम में नवाचार के द्वारा उसे बढ़ावा देना व उद्यम का स्वाट(SWOT) विश्लेषण करना सिखाया।
विद्यार्थियों को टीम निर्माण करना सिखाए व साथ में किस प्रकार उद्यम प्रारंभ किया जा सकता है पर चर्चा की।
आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम ने इस अमूल्य जानकारी को प्रदान करने के लिए अभिषेक नंदन जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उनके द्वारा इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।
आज के कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मी मनराल ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार ,डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ सुमन पांडेय एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में शशिधर उनियाल, पूनम, कुलदीप एवं सूरज आदि उपस्थित रहे ।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में अंकिता, पिंकी, प्रिया, प्रियंका, संध्या, सोनू, संगीता, स्वाति, मनीषा, प्रीतम आदि उपस्थित रहें।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग