February 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल ने स्मार्ट बोर्ड व फर्नीचर मिलने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का जताया आभार

Img 20240811 153053

डी पी उनियाल गजा नरेन्द्र नगर:  विधानसभा क्षेत्र के शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा अपनी निधि से छात्रों के लिए 100 सेट फर्नीचर एवं 2 स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराने हेतु 500000 ( पांच लाख) रुपए स्वीकृत किए गए।

इस धनराशि से विद्यालय को 100 सेट फर्नीचर एवं 2 स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती ,उप प्रधानाचार्य ललित सेमवाल व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती ने बताया कि सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विगत शिक्षा सत्र में वार्षिकोत्सव समारोह के दिन पांच लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की थी , बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए स्मार्ट बोर्ड की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा कि सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा समय-समय पर सहयोग किया जाता रहा है , विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया है ।

साथ ही नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, भाजपा जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल , ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा तथा शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा के संसाधनों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

About The Author