July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही कॉलोनी की तीन बेटियां लापता

अभिनव कौशिक, एनटीन्यूज़, हरिद्वार: हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र से तीन किशोरियों के संदिग्ध स्थितियों में लापता होने की खबर से हड़कंप मचा है

जानकारी के अनुसार हरिद्वार भूपतवाला क्षेत्र से एक ही कॉलोनी हर्ष विहार में रहने वाले महेश कश्यप की 15 वर्षीय बेटी शीतल, मुन्ना लाल की 15 वर्षीय बेटी पलक, बाबूराम की 12 वर्षीय बेटी मोनी रविवार सुबह घर से बिजली का सामान लेने के लिए निकली थी लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.

वहीं जहां वह बिजली का सामान लेने गई थी उस दुकानदार ने किशोरियों के दुकान में आने से इंकार कर दिया.

बेटियों का कुछ पता ना चलने पर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने बेटियों की तलाश के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा रेलवे स्टेशन बस अड्डे पर तलाशी शुरू कर दी है

फोटो व संपर्क सूत्र नंबर 

महेश कश्यप 9536025144

बाबू राम 9045085694

अशोक रावत चौकी इंचार्ज 8192008146

विदित शर्मा 8218548811

जिस किसी व्यक्ति को सूचना मिले वह इन नंबर पर सम्पर्क की कृपा करें

About The Author

You may have missed