सरकारी अस्पताल में इलाज की “पर्ची काटने वाला” ही निकला “करोना संक्रमित”
उत्तराखंड: गोपेश्वर के सरकारी अस्पताल में इलाज की पर्ची काटने वाले के ही करोना संक्रमित निकलने का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार गोपेश्वर के सरकारी अस्पताल में ओपीडी ड्यूटी में तैनात पर्ची काटने वाले कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। उसका तत्काल एंटीजन टेस्ट किया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला।
जिला अस्पताल गोपेश्वर में हुई इस घटना से वहाँ हड़कंप मच गया। दरअसल कोरोना रिपोर्ट आने से पहले तक वह 200 लोगों की पर्ची बना चुका था।
अस्पताल प्रशासन ने तुरंत ओ पी डी को खाली करवा दिया। आज चिकित्सालय के सभी कर्मचारियों की सैंपलिंग की जायेगी। सीएमओ डा पी एस कुड़ियाल के मुताबिक फिलहाल पर्ची काटने के लिए दूसरे कर्मचारी की व्यवस्था की गई है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
ज्वालापुर: पार्षद अनुज सिंह ने फिर किया कक्षा 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं सराहनीय कदम- जितेन्द्र रघुवंशी
तबला सम्राट पंडित किशन महाराज के पुण्य दिवस पर संक्षिप्त श्रध्दांजलि लेख