नवल टाइम्स न्यूज़: विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब उत्तराखंड में आचार संहिता खत्म हो गई है निर्वाचन आयोग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं
उपरोक्त विषयक भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या-437/6 / 1 / INST/ECI/ FUNCT / MCC / 2022 दिनांक 11 मार्च 2022 ( प्रति संलग्न ) का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेसनोट संख्या-ECI/PN/3/2022 दिनांक 08 जनवरी 2022 द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य में आदर्श आचार संहित प्रभावी हो गयी थी। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार समस्त सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसरों द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतगणना परिणाम घोषित किये गये है।
आयोग के उक्त पत्र दिनांक 11 मार्च 2022 के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात दिनांक 11 मार्च 2022 को आदर्श आचार सहिता निष्प्रभावी हो गयी है।
अतः आयोग के उक्त दिशा-निर्देशों से अपने अधीनस्थ समस्त विभाग / कार्यालयों,मेंआदि को निर्देशित करने का कष्ट करें।




More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग