- हरिद्वार में बाहर से आने वाले जो व्यक्ति अपना सत्यापन नहीं करवायेगा उसके खिलाफ होगी कार्रवाई : एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार
हरिद्वार: 3 मई से उत्तराखंड में शुरू होने चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
सीएम के आदेश पर हरिद्वार में भी 10 दिनों तक विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से शुरू होने वाले स्पेशल ड्राइव में हरिद्वार के सभी स्लम एरिया, औद्योगिक क्षेत्रों, बस्ती और गांवों को चिन्हित कर सघन सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
इसके साथ ही ट्रेवेल एजेंट, बस, रिक्शा, टेम्पो आदि को भी चेक किया जाएगा। उन्होंने साफ तौर से चेतावनी दी है कि सत्यापन अभियान में जानकारी छुपाने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह जानकारी एसपी क्राइम और यातायात मनोज कुमार का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति अपना सत्यापन नहीं कराता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ एवं अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन
महाविद्यालय मजरा महादेव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन
टिहरी गढ़वाल के “डुंग-मंदार” के छात्र-छात्राओं को राजकीय महाविद्यालय पौखाल में मिलेगी सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा