उत्तराखंड: राज्य में पहाड़ से मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले 7 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के देहरादून ,नैनीताल , पौड़ी , चंपावत , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।
वहीं मौसम विभाग ने 6 अगस्त को राज्य के देहरादून पौड़ी नैनीताल चंपावत तथा बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है जबकि 7 अगस्त को राज्य के चमोली तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है


More Stories
पूर्व विधायक चैंपियन एक बार फिर विवादों में, भीम आर्मी ने दी तहरीर
ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, 104 खोए मोबाइल फोन बरामद
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों ऋण उपलब्ध कराया जाए – अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता