हरिद्वार: जनपद हरिद्वार म पाइलिंग की खुदाई के दौरान गड्ढे में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। घटना भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के पुहाना गांव स्थित एक्सा कंपनी में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
जानकारी के अनुसार, भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के पुहाना गांव स्थित एक्सा कम्पनी में पाइलिंग की खुदाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक एक मजदूर गड्ढे में जा गिरा। वहीं, अपने साथी को बचाने के चक्कर में दूसरा मजदूर भी गड्ढे में गिर गया। जिसके बाद दोनों ही मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मरने वाले मजदूरों की पहचना सैफुल हक और सैकुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों मृतक मजदूर बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले थे. आनन-फानन में कंपनी कर्मचारियों ने दोनों शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किये बिना ही कंपनी के कर्मचारी दोनों शव को रुड़की अस्पताल ले आए। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।


More Stories
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेन्द्र बहादुर सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि पर दी गईं भावपूर्ण श्रद्धांजलियां
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया केशवराय पाटन का शैक्षणिक भ्रमण
17 फरवरी को चाका (क्वीली) मे होगा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन