October 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

रिसर्च राइटिंग पर क्रैश कोर्स में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के छात्रों ने किया प्रतिभाग

पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के छात्रों ने सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ऋषिकेश में आयोजित एक रिसर्च राइटिंग पर क्रैश कोर्स में शामिल हुए, जिसमें डॉ केतकी कलेली ने छात्रों को रिसर्च पेपर लेखन के बारे में विस्तार से बताया तथा छात्र कैसे इसमें अपना करियर बना सकते हैं ।

इसी कड़ी में एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एमएलटी के छात्रों ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के समन्वयक प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा ने छात्रों को शुभकामनाएं दी व कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा छात्रों का मानसिक विकास होता है।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी एवं ऋषिकेश परिसर के प्राचार्य प्रोफेसर एम एस रावत ने मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के के छात्रों का उत्साहवर्धन एवं आशीर्वाद दिया l सर्टिफिकेट कोर्स में एमएलटी के 17 छात्रों एवं फैकल्टी आकांक्षा जोशी ने प्रतिभाग किया ।

About The Author

You may have missed