एलायंस क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 179 N मुख्यालय हरिद्वार ने 5 सितम्बर 2023 को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर अपने बृहत कार्यक्रम के तहत हरिद्वार की सम्मानित शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया।
इस क्रम में गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति एवम् तीन विभाधयक्ष , एस एम जे एन पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के प्रिंसिपल, विस्डम ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कालेज ज्वालापुर की अवकाश प्राप्त सीनियर महिला अध्यापिका, तथा इंटरकालेज सीतापुर के एक सीनियर अध्यापक को फूलों की माला, पुष्प गुच्छ और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमदेव सताशु , एस। एम जे एन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल डा सुनील कुमार बत्रा और विस्डम ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल श्री संजय देवांगन को *राष्ट्रीय उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान 2023* से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एली श्रीराम गुप्ता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, एली सुखपाल सिंह राना वीडीजी 1, एली विनोद मित्तल, एली गगन पाहवा एवम् एलायंस परिवार के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे ।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग