हरिद्वार: दो दोस्तों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उनकी मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गयी। दोनों ने एक दूसरे पर लकड़ी के फट्टों से हमला कर दिया। इसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय ललित पुत्र देवी चंद्र और 35 वर्षीय काला पुत्र अमर सिंह निवासी गांव रिठोड़ा ग्रंट थाना सिडकुल अपनी बाइक ठीक कराने धनौरी आए थे। मिस्त्री बाइक ठीक कर रहा था। दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ने पास में पड़े लकड़ी के फट्टे उठा लिए और इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते एक दूसरे पर फट्टे से हमला कर दिया।
इस घटना में ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दूसरे घायल काला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिरान कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। एक घायल है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
हरिद्वार: लक्ज़री बसों के विरुद्ध अभियान जारी, 15 का चालान, 2 सीज़ तथा 4बसों की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति
अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महामंत्री बाबा हठ योगी ने दिया, अपने पदों से इस्तीफा, बताई ये वजह..
बदरीनाथ धाम चढ़ावा अनियमितता मामला में, मंदिर समिति के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित