नवल टाइम्स न्यूज़, 19/12/2023 : आज ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी/प्रभारी प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे महाविद्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों का कटान किया गया एवं प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।
NSS कार्यक्रम अधिकारी/ प्रभारी प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार ने स्वयंसेवकों को अपने आसपास स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ० अर्चना धपवाल, डॉ० सोनिया, प्रियंका, सूरज,अर्जुन,टीकाराम,संदीप,नरेंद्र,नवीन कुमार, प्रियभरत का विशेष योगदान रहा एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक , कर्मचारी एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष
कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गजा: वृक्षारोपण के साथ मनाया गया श्रीदेव सुमन बलिदान दिवस