हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी रावली महदूद में पानी के संकट से लोग परेशान ।
रोशनाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम ब्रह्मपुरी में गिद्दावाली मोहल्ले में लगभग 12 दिन से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। आज जब लोगों के सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने उत्तराखंड जल संस्थान के शिवालिक नगर स्थित है कार्यालय में अपनी बात रखने के लिए कूच किया।
लगभग 15 से 20 लोग जिस् में से अधिकतर महिलाएं शामिल थी जल संस्थान के कार्यालय में पहुंची और उन्होंने अपनी बात बताई उनका कहना है कि लगभग 12 दिन हो गए हैं और पानी की समस्या आ रही है कई बार उन्होंने अधिकारियों से पानी की समस्या के बारे में बात करें लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।
उनका कहना है कि शुरू में तो वह आसपास के घरों से पानी लेकर अपना काम चला रहे थे लेकिन रोज-रोज पानी लेना मुश्किल हो रहा था और लोगों ने भी उन्होंने भी रोज-रोज पानी देने के लिए मना करना शुरू कर दिया था जिससे त्रस्त होकर आज ये सब शिवालिक नगर कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने अपना रोष प्रकट किया।
जल संस्थान अधिकारियों ने फिलहाल पानी के टैंकर की व्यवस्था करवाने की बात रखी है और इस समस्या का भी समाधान जल्दी ही करवाने का आश्वासन दिया।
महिलाओं में श्रीमती लीलावती, श्रीमती अमृता, श्रीमती शशि, श्रीमती उर्मिला, श्रीमती सुषमा सहित बहुत सारी महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग