आज दिनांक 4/6/2025 को राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गोलापार में यूथ रेड क्रॉस इकाई के द्वारा पंजीकृत स्वयसेवीयों को रेडक्रॉस की जानकारी देने हेतु एक लघु चलचित्र का प्रदर्शन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम रेडक्रास गीत से हुई।
तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 अर्चना जोशी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया कि लाखों रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण को दर्शाता है, जो हर उस स्थान पर राहत पहुँचाते हैं जहाँ इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है ।समिति सह समन्वयक डॉ0 दीपक दयाल द्वारा रेड क्रॉस के सिद्धांतों और इतिहास पर प्रकाश डाला गया साथ ही यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवी को रेड क्रॉस को समझने हेतु प्रेरित कियाा।
उन्होंने बताया कि इसके मुख्य कार्य द्युद्ध या विपदा के समय में कठिनाईंयों में लोगों की सहायता करना है। इसका मुख्यालय जेनेवा स्विट्जरलैंड (Switzerland) में स्थित है। इसके द्वारा विभिन्न देशों की सरकारों के बीच समन्वय स्थापित किया जाता है | यह युद्ध के समय, महामारी बीमारी, प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ितों की सहायता करती है | इसका मुख्य कार्य पीड़ित व्यक्ति की मानव सेवा है।
इस कार्यक्रम में समस्त पंजीकृत रेडक्रॉस छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।साथ ही पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम की रूपरेखा भी बताई गई।


More Stories
भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 128 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सेलुलर जेल में दी गईं यातनाएं अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं- जितेन्द्र रघुवंशी
जेएनवी पौखाल में एआई व जेईई मार्गदर्शन सत्र का हुआ आयोजन