राजकीय महाविद्यालय पौखाल टि0ग0 की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ आज ग्राम सभा मोलनो के राजकीय प्राथमिक विद्यालय काण्डी में बड़े धूमधाम से नारों के साथ किया गया।
17 मार्च से 23 मार्च 2026 तक चलने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘युवाओं के माध्यम से सामुदायिक विकास और समाज में व्याप्त अज्ञानता के प्रति जन-जागरूकता’ लाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री हिम्मत सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य (प्रोफ़े) डॉ. सुरेश चन्द्र जी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी. आर. भद्री, डॉ. अरुंधति शाह एवं प्राथमिक विद्यालय कांडी तल्ली के प्रधानाचार्य श्री रोशन कोठियाल एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती मनीषा ढौंढियाल जी द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया।
शिविर के उद्घाटन सत्र में एनएसएस प्रभारी डॉ. पुष्पा झाबा द्वारा सर्वप्रथम बैच अलंकरण द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं सात दिवसीय विशेष शिविर की महत्ता को बताते हुए स्वयंसेवियों को सात दिवसीय शिविर हेतु शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हिम्मत सिंह रावत जी ने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को समझने और उनके समाधान हेतु पहल करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने अनुशासन और सेवा भाव को विद्यार्थी जीवन का मूल मंत्र बताया। साथ ही कहा कि स्वयंसेवियों को विभिन्न समाज हेतु तैयार करना भी महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
विशिष्ट अतिथि प्राचार्य (प्रोफ़े) डॉ. सुरेश चन्द्र जी ने समूह में रहते हुए सात दिवसीय कार्यों को संपादित करने हेतु स्वयंसेवियों को पूर्ण उत्साह, धैर्य,अनुशासन के साथ शिविर की गतिविधियों में प्रतिभाग करने का संदेश दिया।
डॉ. बी.आर.भद्री, डॉ. शाह एवं डॉ. बबीत विहान जी ने छात्र-छात्राओं को सात दिवसीय शिविर की शुभकामना देते हुए पूर्ण मनोयोग के साथ सहभागिता, जन जागरूकता अभियान के द्वारा समाज से जुड़ने की बात कही।
श्री रोशन कोठियाल जी द्वारा स्वयंसेवियों को वर्तमान एवं निकट भविष्य में आने वाली उपयोगी तकनीकी ज्ञान को अपने जीवन में सद्पयोग कर भविष्य का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं कोर्सों की जानकारी भी प्रदान की। जिससे भविष्य में उन्नत समाज की स्थापना हो सके।
श्रीमती मनीषा ढौंढियाल जी द्वारा स्वयं सेवियों को मानवता धर्म को निभाते हुए सभी भेदभाव से ऊपर उठकर समाज कल्याण हेतु प्रेरित किया।
सभी अतिथियों द्वारा आगामी सात दिनों के सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि एनएसएस सिर्फ एक संगठन नहीं वरन एक भावना है जो दूसरों के लिए जीने और समाज हित में कुछ करने के लिए प्रेरित करती है राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य है “नॉट मी बट यू”, “स्वयं से पहले आप” की भावना को ध्यान में रखते हुए कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवी शिविर स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम कांडी तल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण, जल संरक्षण जागरूकता, साक्षरता, नशा मुक्ति अभियान, मतदाता जन जागरूकता अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैलियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएंगे। प्रतिदिन सुबह योग एवं व्यायाम से दिनचर्या शुरू होगी, जिसके पश्चात श्रमदान और सायंकालीन सत्र में बौद्धिक चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. गोविंद धारीवाल, योगाचार्य श्री प्रकाश बिजलवान, स्वयं सेवी व महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


More Stories
बिजली विभाग का जेई 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्यवाही
नागालैंड में आयोजित होने वाले पूर्वोत्तर युवा महोत्सव के लिए महाविद्यालय नानकमत्ता के कपिल राणा का चयन
गजा: ग्राम पंचायत पलास मे भी ग्राम सुधार समिति का गठन, रंग ला रही है शराब विरोधी मुहिम