August 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित

उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़, 12 अगस्त 2026:  राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत आज चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ एवं प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रतियोगिता आयोजन में महाविद्यालय की रोवर इकाई के प्रभारी डॉ यशवंत सिंह ने भी सहयोग प्रदान किया। ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की दीवारों पर आकर्षक एवं सृजनात्मक चित्रों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता के आयोजन मंडल में डॉ. बृजेश चौहान एवं डॉ. किरण जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुगन्धा वर्मा एवं डॉ. आलोक बिजल्वाण सम्मिलित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान: साक्षी — बी.एससी. पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान: सलोनी — बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान: स्मिता सेमवाल — बी.एससी. पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अपने देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ जैसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति के भावों को सार्वजनिक रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। महाविद्यालय की दीवारों पर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई ये चित्रकलाएं न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि आने वाले समय में भी युवाओं को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रेरित करेंगी।

प्राचार्य ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए विजेता छात्राओं को बधाई दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ खुशपाल, डॉ विनीत कुमार, डॉ निशी दुबे, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत महाविद्यालय में लगातार आयोजित की जा रही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों में उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हो रहा है।

About The Author