राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता मे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ द्वारा 6th वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा आपदा प्रबंधन पर अपने विचार प्रकट किए गए।
इसी क्रम में प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ0 धर्मेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा मानवजनित एवम प्राकृतिक आपदा के अंतर को समझाया गया तथा आपदा से बचने के उपाय बताए गए।
इस अवसर पर बोलते हुए कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य प्रो 0दक्षा जोशी ने पहाड़ की जीवन शैली को समझाते हुए कहा गया कि आज उत्तराखंड जैसे प्राकृतिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य में कंक्रीट के खड़े होते जंगल आपदा से निपटने में बड़ी चुनौती है। पुरानी शैली के घर आपदा से होने वाले नुकसान को कम से कम करने का प्रयास थे।
कार्यशाला में डॉ0 कविता काला, डॉ0श्रुति चौकियाल, डॉ0रितु कश्यप , डॉ0आशुतोष मिश्रा, डॉ0दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
कार्यशाला के समापन पर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ0सरिता तिवारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन