उत्तराखंड: राज्य में आज शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
आज सुबह 11:32 बजे राज्य के पिथौरागढ़ जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 5.0 रिक्टर स्केल आंकी गई है।
हालांकि अभी तक पिथौरागढ़ में किसी प्रकार के नुकसान की और जान-मन की हानि की कोई खबर नहीं है लेकिन जिस तरीके से एक के बाद एक करके उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं यह कहीं ना कहीं बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहे हैं । कि क्या उत्तराखंड में कोई बड़ी घटना होने वाली है।
आपको पता दे की पिथौरागढ़ में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और कहीं ना कहीं यह भूकंप के झटके पहाड़ी क्षेत्र के लिए काफी भयानक भी है क्योंकि ऐसे में पहाड़ दरकने की और बड़ी घटना होने की संभावना अधिक रहती है।


More Stories
महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती के अवसर पर आर्य समाज भेल द्वारा हुआ भजन संध्या एवं वैदिक यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: भाजपा नेताओं और संन्यासियों ने देखी ‘गोदान’ फिल्म
हरिद्वार: सचिव शहरी विकास विभाग ने कुम्भ मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण