उत्तराखंड: महामारी कोविड-19 का कहर जारी है , आज राज्य के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के 3848 नये मामले सामने आए है। जबकि राज्य में आज 2 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।
राज्य में आज कोरोना के कुल 3848 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 367272 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 1184 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 337337 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3848 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 1362 ,हरिद्वार से 641 , नैनीताल जिले से 719, उधमसिंह नगर से 412 , पौडी से 168, टिहरी से 109, चंपावत से 67, पिथौरागढ़ से 50, अल्मोड़ा 128, बागेश्वर से 75, चमोली से 63 , रुद्रप्रयाग से 26, उत्तरकाशी से 28 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 367272 मरीजों में से 337537 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 7284 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7440 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 14892 है। इधर रिकवरी रेट 91.90 प्रतिशत पहुंच गया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के तीसरे दिन 13 छात्र-छात्राओं ने दाखिल किया नामांकन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत, दाखिल हुए नामांकन पत्र
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में छात्र संघ निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ