उत्तराखंड: टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, आज आये 1560 नये मामले
उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 गाइडलाइंस के तहत थी चुनाव कराए जाएंगे लेकिन उससे पहले उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है।
उत्तराखंड में आज कुल 1560 मामले दर्ज किए गए जो पिछले 6 माह में अब तक के सबसे अधिक आंकड़े हैं।
हालांकि किसी भी व्यक्ति के मरने की सूचना नहीं है लेकिन इन आंकड़ों के बाद उत्तराखंड में विधानसभा सभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग को भी सतर्क रहना होगा।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 537 नए मामले जबकि नैनीताल में 404 एवं हरिद्वार में 303 दर्ज किए गए हैं।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड- 19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 52 बागेश्वर में 13 चमोली में 8 चंपावत में 46 देहरादून में 537 हरिद्वार में 303 नैनीताल में 404 पौड़ी गढ़वाल में 24 पिथौरागढ़ में 82 रुद्रप्रयाग में छह टिहरी गढ़वाल में 28 उधम सिंह नगर में 37 उत्तरकाशी में 20 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं इस तरह आज 1560 लोगों में कोरो ना मिलने के साथ यहां आंकड़ा बढ़कर के 349472 हो गया है जो बेहद चिंता का विषय है ।



More Stories
तहसील गजा में भवन गणना प्रशिक्षण मे संदर्भ दाताओं ने, प्रगणकों को दी जानकारी
हरिद्वार: युवा कांग्रेस नेता कैश खुराना ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों पर जताया एतराज
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एकदिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित