उत्तराखंड: दिल्ली से देहरादून आ रही प्राइवेट बस डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ क्षेत्र में फनवैली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में चार यात्रियों को चोटें आईं हैं। बस में 15 यात्री सवार बताए गए। जिनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई। घायल यात्रियों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। वहीं हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
लालतप्पड़ चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार ने बताया कि बस दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बस में फंसे यात्रियों को तत्काल बाहर निकाला और घायलों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा।
घायलों में टिहरी गढ़वाल निवासी सारिका नेगी (22), देहरादून निवासी मनीषा रावत (23), राजस्थान निवासी अभिजीत (22) को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। वहीं देहरादून के निवासी शिखा को मामूली चोटें आई हैं।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की एनएसएस इकाई ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
डॉ. नेहा प्रधान सामर्थ्य राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित