उत्तराखंड: दिल्ली से देहरादून आ रही प्राइवेट बस डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ क्षेत्र में फनवैली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में चार यात्रियों को चोटें आईं हैं। बस में 15 यात्री सवार बताए गए। जिनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई। घायल यात्रियों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। वहीं हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
लालतप्पड़ चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार ने बताया कि बस दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बस में फंसे यात्रियों को तत्काल बाहर निकाला और घायलों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा।
घायलों में टिहरी गढ़वाल निवासी सारिका नेगी (22), देहरादून निवासी मनीषा रावत (23), राजस्थान निवासी अभिजीत (22) को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। वहीं देहरादून के निवासी शिखा को मामूली चोटें आई हैं।



More Stories
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान
अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी
हरिद्वार: शरद अग्रवाल बने राष्ट्रीय सावक मंच के नए शहर अध्यक्ष, जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष को मिलेगी मजबूती