- नियुक्ति मिलने के बाद पहली बार ड्यूटी जॉइन करने जा रही अध्यापिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: उत्तराखंड में अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां स्कूल में नियुक्ति मिलने के बाद पहली बार कार्य स्थल को जा रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शिक्षिका अपने कार्यस्थल डांग गांव जा रही थी।वह अपने रिश्तेदार जीजा के साथ स्कूटी पर सवार थी पीछे से एक अन्य वाहन में शिक्षिका का भाई सामान लेकर आ रहा था। जानकारी मुताबिक चिनौनी के सक्ले के समीप सामने से आ रहे डंपर से बचने के लिए रिश्तेदार ने ब्रेक मारा तो असंतुलित होकर शिक्षिका नीचे गिरकर डंपर के टायर की चपेट में आ गई।
बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षिका सरिता विद्यालय डांग में नई नियुक्ति हुई थी। वह कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविवार को अपने जीजा के साथ स्कूटी से कार्यस्थल जा रही थी। इसी दौरान दोनों मासी-चौखुटिया मोटर मार्ग पर सक्लें के निकट पहुंचे थे कि मासी की ओर से एक डंपर यूके- 07-सी -5168 चौखुटिया की ओर आ रहा था। स्कूटर चला रहे जीजा के ब्रेक मारने पर शिक्षिका नीचे गिर गई और डंपर के पिछले टायर से कूचल गई।


More Stories
हरिद्वार: खड़खड़ी में 5000 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद , आरोपी का एक लाख का चालान
कोटा: लेखाधिकारी जय सिहं एवं सहायक लेखाधिकारी देवेंद्र सिंह का सम्मान
रोटरी क्लब हरिद्वार रॉयल्स में नई टीम ने संभाली कमान, 14 नए परिवारों के जुड़ने से संगठन हुआ और मजबूत