देहरादून: राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात पौड़ी निवासी सुरक्षाकर्मी प्रमोद रावत ने सीएम आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
सुरक्षा में तैनात कमांडो परिवार में भागवत होने पर लगातार मांग रहा था छुट्टी। छुट्टी ना मिलने के चलते मुख्यमंत्री सुरक्षा में लगे कमांडो प्रमोद ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार मृतक प्रमोद रावत छुट्टी न मिलने की वजह से मानसिक तनाव में था, जिसके बाद कमांडो ने घातक कदम उठाया। हालांकि अभी घटना के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए है।
मौजूदा समय में कमांडो सीएम आवास पर तैनात था और सीएम आवास से राजभवन के बीच बने बैरक में रहता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए,फोरेंसिक टीम से जुड़े अधिकारी , एसएसपी देहरादून, आईजी गढ़वाल समेत पुलिस के आला अफसरान मौके पर मौजूद हैं।
इस पूरे मामले पर मीडिया से जानकारियां साझा करते हुए एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही लग पाएगा साथ ही एडीजी अभिनव कुमार ने ये आशंका भी जताई है कि ये आत्महत्या के अलावा एक्सीडेंटल डेथ का मामला भी हो सकता है जिसकी जांच जारी है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप स्थापना, बैंक ऋण सुविधाए एवं स्वरोजगार के अवसर’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य समापन: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘विकसित भारत @ 2047’ पर संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण