एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह मध्यप्रदेश में दिनांक 20.11.2025 को पी-एच. डी. शोध प्रबन्ध की मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई, शोधार्थी शुभेच्छा चटर्जी ने ‘”UNDERSTANDING THE RELATIONSHIP AMONG PARENTING STYLES, PERSONALITY AND EMOTIONAL INTELLIGENCE IN ADOLESCENTS” पर प्रो डॉ. वंदना शुक्ला , मनोविज्ञान विभाग के निर्देशन में यह शोध कार्य सम्पन्न किया।
इस हेतु विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, श्रीमति पूजा मलैया एवं श्रीमति रति मलैया प्रतिकुलाधिपति का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार जैन की अध्यक्षता में मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई।
मौखिकी परीक्षा हेतु बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, के मनोविज्ञान विभाग से डॉ. ए . के. सिंह को आमंत्रित किया गया, उन्होंने पी-एच. डी. मौखिकी परीक्षा विधिवत् सम्पन्न कराई।
इस अवसर पर प्रो. आर. सी. जैन, अधिष्ठाता, कला एवं मानविकी संकाय, डॉ .शैलेन्द्र जैन, डॉ .उषा खंडेलवाल, डॉ. आशीष कुमार जैन, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. वन्दना पाण्डेय, डॉ. विवेक गेडाम, डॉ सूर्य नारायण गौतम, डॉ विजय कुमार साहू, डॉ. प्रमिला कुशवाहा, डॉ दुर्गा महोबिया,डॉ. मनीषा दीक्षित, आदि अनेक प्राध्यापक एवं शोधार्थी भी उपस्थित रहे।
यह सम्पूर्ण समाचार प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगविज्ञान संकाय की डीन एवं दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उषा खण्डेलवाल ने प्रेषित की।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन