राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में चित्रकला विभाग के तत्वावधान में छः दिवसीय कार्यशाला “नवसृजन” का आयोजन किया जा रहा है, यह कार्यशाला दिनांक 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 के मध्य आयोजित की जाएगी।
कार्यशाला में चित्रकला विषय की छात्राओं को अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी तथा कलात्मक वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके तहत दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान द्वारा किया गया । तत्पश्चात छात्राओं को अनुपयोगी सामग्री को लिम्पन आर्टवर्क द्वारा राजस्थानी लोक कला के अलंकरणों से सुसज्जित कर नवीन सजावटी एवं कलात्मक सामग्री के निर्माण का प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ सुश्री कनिष्का सिंह द्वारा दिया गया। छात्राओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक कार्यशाला में बहुरंगी और आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण किया ।
कार्यशाला में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. अनिता तम्बोली, डॉ. मीरा गुप्ता, डॉ. दीपा स्वामी, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. दीप्ति जोशी एवं डॉ. प्रियंका वर्मा भी उपस्थित रहे ।
महाविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारी सुश्री आशिमा सिंह, सुश्री मानसी, सुश्री प्रियंका ने भी इस कार्यशाला में सहयोग दिया।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग