डी पी उनियाल, गजा : नरेंद्र नगर विकास खंड में पट्टी क्वीली पालकोट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को ऋषि गैस सेवा ऋषिकेश में के. वाई . सी कराने के लिए चक्कर काटने पड रहे हैं।
उपजिलाधिकारी को बताया कि वर्षों पहले ऋषि गैस सेवा से लोगों ने गैस कनेक्शन लिए हैं यही ऐजेंसी गैस की आपूर्ति करती थी लेकिन अब वर्तमान में सुंदर गैस ऐजेंसी (H.P ) तथा ईंडेन गैस ऐजेंसी नकोट से आपूर्ति हो रही है, लेकिन कनेक्शन ऋषि गैस सेवा ऋषिकेश के होने के कारण कनेक्शन बदलने के लिए व के. वाई. सी. कराने मे भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इसलिए ऋषि गैस सेवा ऋषिकेश ऐजेंसी पोखरी, चाका, लसेर, रणाकोट, खरसाडा मे कैम्प लगाए।
कैम्प लगने से जनता को परेशानियों का सामना नही करना पडेगा। ऋषि गैस सेवा के कनेक्शन ईंडेन गैस सेवा नकोट मे स्थानांतरित किए जांय।
शिष्ट मंडल में जोत सिंह असवाल जिला पंचायत सदस्य चाका, प्रदीप सजवाण क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान मुकेश सिंह चौहान, सुरेश कोठारी, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू पुंडीर आदि शामिल रहे।


More Stories
हरिद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
हरिद्वार: मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, रोडवेज का संविदा परिचालक को दर्शाया मजदूर
हरिद्वार: लक्सर के 23 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त और लैंड यूज चेंज पर रोक