डीपी उनियाल, गजा: विकास खंड फकोट के राजकीय इंटर कालेज पोखरी क्वीली व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे गृह परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया , जिसमे प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने व सर्वाधिक उपस्थिति एवं अनुशासित रहने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया है,।
इंटर कालेज पोखरी मे कु. कुसुम को सर्वश्रेष्ठ छात्रा पुरस्कार दिया गया, अभिभावक संघ के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने वतौर मुख्य अतिथि कहा कि शिक्षकों का मार्ग दर्शन, अभिभावकों का सहयोग व छात्र छात्राओं की मेहनत से ही बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं, छात्र छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा अन्य क्षेत्र में भी प्रतिभावों को निखारने का मौका मिलता है।
कालेज के प्रधानाचार्य आषीश कुमार द्वारा बच्चों को भविष्य की शुभकामनाएं दी गई,कहा कि आगे भी बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए तैयारी करनी है।
इस अवसर पर प्रधान पलोगी मुकेश विजल्वाण व प्रधान दाबडा सुरेश कोठारी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, एवं शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थिति रहे, कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता संजय सिंह द्वारा किया गया।
वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे घोषित किए गए परीक्षा परिणाम मे प्राइमरी वर्ग मे 98℅ अंक लेकर कु. संचिता व जूनियर मे 97% के साथ बहिन साधना टाॅप पर रहे।
प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर जोत सिंह असवाल, किरन विजल्वाण, सीमा देवी, लता विजल्वाण, अंजली, शिवानी, श्रीमती रतूड़ी आदि मौजूद रहे।


More Stories
संस्कार भारती कोटा द्वारा भू अलंकरण कर्मी बागवान, स्वच्छता प्रहरी सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ऑनलाइन स्व-गणना का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न
आयुष क्रिकेट एकेडमी ने जीता अंडर19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब