डी पी उनियाल, गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की तहसील गजा मे संत महात्माओं, गौभक्तों, जन प्रतिनिधियों, समाज सेवकों ने गौमाता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने एवं गौहत्या पर रोक लगाने के साथ ही निराश्रित गौवंशो को संरक्षण दिलाने के लिए तहसीलदार गजा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
प्रभारी तहसीलदार (रजिस्ट्रार कानूनगो) सुरेश मोहन डोगरा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार, प्रधानमंत्री केंद्र सरकार, राज्यपाल उत्तराखण्ड, एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार को प्रेषित ज्ञापन मे मांग की है कि गौमाता को राष्ट्रीय सम्मान मिलना चाहिए।
भारत की सदियों पुरानी परम्पराओं के अनुसार हिन्दू धर्म मे गौमाता का विशेष स्थान है, जब गौमाता का संरक्षण होगा तभी सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा भी होगी।
श्रीमती मीना खाती पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व जिला मंत्री भाजपा ने बताया कि पूरे भारत वर्ष मे हर क्षेत्र की तहसीलों के माध्यम से गौभक्त ज्ञापन सौंप रहे हैं।
ज्ञापन सौपने वाले लोगों में श्रीमती मीना खाती जिला मंत्री भाजपा, स्वामी शंकर भारती कोटेश्वर गुफा, जोत सिंह असवाल जिला पंचायत सदस्य, धन सिंह सजवाण पूर्व अध्यक्ष प्रधान संगठन फकोट, गिरीश चंद्र बंठवाण पूर्व जिला पंचायत सदस्य चाका, गिरिजा शंकर तहसील प्रभारी गौ सेवा सम्मान, अनिल सिंह असवाल, दिनेश चंंद्र उनियाल, मुकेश, जगदीश शेषवाल गौभक्त शामिल रहे।


More Stories
पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन: हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थी सूची से होंगे बाहर
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में आयोजित खेल सप्ताह के अंतर्गत योग सत्र एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
हरिद्वार में परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान, 160 चालान और ₹3.91 लाख की शमन राशि आरोपित