ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज दिनाँक 22.3.24 को आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में
आज छात्र-छात्राओं नें देवप्रयाग तहसील से संगम तट तक जन जागरूकता रैली निकाल आम जनता तक गंगा स्वच्छता का संदेश घर घर पहुँचाया ।
नमामि गंगे के स्वयं सेवियों ने घरेलू कचरे को गंगा में प्रवाहित ना करना , प्रदूषण में कमी लाना, सीवेज को गंगा में न बहाने के प्रति लोगों को जागरूक किया ।
इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने संगम तट पर श्रमदान में भागीदारी कर लोगों से गंगा स्वच्छता अभियान में जुड़ने की अपील की। स्वयं सेवकों ने गंगाजल से कपड़े, पॉलिथीन , ईश्वर की तस्वीरें और धार्मिक वस्तुओं को निकाला।
श्रमदान के बाद गंगा निर्मलीकरण की कामना से मां गंगा की विराट आरती उतारी गई ।
इस अवसर पर नमामि गंगे प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ सोनिया , डॉ प्रतीक गोयल, डॉ दिनेश सिंह नेगी, डॉ सृजना राणा, डॉ प्रियंका ,डॉ यतिन काला , श्री दीपक चौहान, श्री टीका राम, श्री नरेंद्र, श्री अर्जुन एवं श्री सूरज ने विशेष योगदान दिया ।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग