पौखाल, टिहरी गढ़वाल- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में आज ‘बैकलेस डे’ के अवसर पर कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं को वन चेतना केंद्र, पौखाल एवं स्थानीय पंचायत भवन का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण तथा पंचायत व्यवस्था की कार्यप्रणाली के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना था। यह गतिविधियां पीएम श्री स्कूल योजना के अंतर्गत आयोजित की गई।
भ्रमण के प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने वन चेतना केंद्र, पौखाल में नर्सरी का अवलोकन किया, जहां विशेषज्ञों ने उन्हें पौधों की विभिन्न प्रजातियों, पौधा तैयार करने की प्रक्रिया, पौध संरक्षण के तरीके तथा पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
इसके बाद छात्र -छात्राओं को पंचायत भवन ले जाया गया, जहां उन्हें पंचायत की संरचना, सदस्यों की भूमिकाएँ, निर्णय प्रक्रिया, बैठकों के संचालन तथा ग्राम विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि पंचायतें गाँव के विकास एवं प्रशासन में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
शैक्षिक भ्रमण में कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं के साथ श्रीमती रेनू सोम एवं श्री नीरज बघेल शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय के उप-प्राचार्य महोदय ने कहा, “ऐसे कार्यक्रम बच्चों को न केवल पर्यावरण संरक्षण की समझ देते हैं, बल्कि ग्रामीण प्रशासन की वास्तविक प्रक्रिया से भी परिचित कराते हैं। यह अनुभव उनके जीवन-ज्ञान और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।”
वन चेतना केंद्र एवं पंचायत भवन के सहयोग के लिए विद्यालय परिवार द्वारा आभार व्यक्त किया।



More Stories
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
12वीं के बाद सही करियर चुनकर उठाएं ‘गौरा नंदा योजना’ का लाभ: डॉ. हरीश रावत
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार