वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश मोहन नौटियाल एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजकुमारी भंडारी के नेतृत्व में छात्र कृतिक एवं छात्रा मिस्बाह का चयन 12 से 16 जनवरी 2023 तक चलने वाले 26 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव, हुबली, धारवाड़, कर्नाटक में प्रतिभाग करने हेतु सुनिश्चित हुआ है।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफ (डॉ) जी आर सेमवाल ने दोनों स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी एवं राष्ट्रीय युवा उत्सव के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह आयोजन देश की प्रगति एवं समृद्धि में युवाओं के योगदान के महत्व को ध्यान में रखते हुए किया जाता है ।
राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है, इसीलिए राष्ट्रीय युवा उत्सव को 12 से 16 जनवरी तक मनाने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: जमीन खरीदवाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
पातंजल योग धाम में आयोजित सात दिवसीय योग ध्यान शिविर संपन्न
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, तथा हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का हुआ विमोचन