राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ड़ाकपत्थर में रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ रुचि बडोनी सेमवाल को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित युवा महिला वैज्ञानिक कॉन्क्लेव में माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।
डॉ रुचि द्वारा हिमालय की विभिन्न जड़ी बूटियों पर कार्य किया गया है। उनके द्वारा अब तक लगभग 100 शोध पत्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 5 पुस्तकें एवं दो पेटेंट का प्रकाशन भी हो चुका है।
उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से शोध कार्य किया तथा पंजाब यूनिवर्सिटी एवं श्वाने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी साउथ अफ्रीका से पोस्ट डॉक्टरल शोध कार्य किया तथा जापान, बैंकॉक आदि देशों में अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत कर चुकी हैं ।

रुचि सेमवाल मूल रूप से टिहरी जनपद के भटवाड़ा ग्राम की निवासी है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर आर एस गंगवार एवं समस्त प्राध्यापकगण ने डॉ बडोनी की इस सफलता पर उनको बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत करियर काउंसलिंग का आयोजन
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: महिला कर्मचारियों को करवा चौथ पर मिलेगी सरकारी छुट्टी, शासन ने जारी की अधिसूचना
हरिद्वार: डॉ. मनु शिवपुरी की अध्यक्षता में हुई ‘पाॅश एक्ट’ समिति की आवश्यक बैठक