देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को दूसरी बार छह माह का सेवा विस्तार मिल गया है। केंद्र सरकार ने उनके सेवा विस्तार पर मुहर लगा दी है। एक अक्टूबर से 31 मार्च 25 तक उन्हें यह विस्तार मिला है।
केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अवर सचिव भूपेंद्र पाल सिंह की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस हैं। नियमों में छूट देते हुए उन्हें यह विस्तार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राधा रतूड़ी को इससे पहले मार्च में छह माह का सेवा विस्तार दिया गया था। 30 सितंबर को उनका यह विस्तार खत्म हो रहा है।
काफी लंबे समय से श्रीमती राधा रतूड़ी को फिर सेवा विस्तार देने की चर्चाएं थी। साथ ही अगर रतूड़ी को सेवा विस्तार नहीं मिलने पर वरिष्ठता सूची के हिसाब से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को यह पद मिलने की चर्चाएं भी चल रही थी।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स /रेंजर इकाई का तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन, इन्टरनेट एवं डिजिटल साक्षरता पर हुआ व्याख्यान