धनौरी, हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार की सांस्कृतिक समिति द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत @2047 की परिकल्पना को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कौशल का सकारात्मक उपयोग करते हुए राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. करिश्मा तोमर के निर्देशन एवं संचालन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों तथा विकसित भारत की संकल्पना को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में वसुंधरा, इसराना, खुशी एवं दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। काजल द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि रिया अस्तवाल, इशिका धीमान, मौसम एवं सुदीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता पासवान एवं डॉ. प्रियंका कौशिक शामिल रहीं।
कार्यक्रम की सफलता में सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



More Stories
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन