हरिद्वार , 07 फ़रवरी 2025: ऋषिकुल मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित मेयर किरन जैसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के निर्वाचित मेयर और पार्षदों का आज ऋषिकुल मैदान में शपथ समारोह हुआ। डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने विधायकों, शहर के प्रबुध नागरिकों, विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी में मेयर किरण जैसल को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। मेयर किरण जैसल ने शपथ लेने के पश्चात निगम के 60 वार्डो के निर्वाचित को 20-20 पार्षदों को तीन बार में शपथ दिलाई गयी।
मेयर और निर्वाचित पार्षदों को डीएम कर्मेन्द्र सिंह, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, नगर आयुक्त वरूण चौधरी, एसएनए श्याम सुन्दर प्रसाद, महेन्द्र यादव, रविन्द्र दयाल, अधिशासी अभियंता, भाजपा पदाधिकारियों व विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं समेत शहर के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाए दी।
बता दें कि नगर निगम हरिद्वार के बोर्ड में भाजपा की मेयर किरण जैसल और 60 वार्डो में भाजपा के 40, कांग्रेस के 15 और 05 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित होकर पहुंचे है।


More Stories
बालिका इण्टर कॉलेज पौड़ी की छात्राओं ने किया महाविद्यालय, बनास का शैक्षिक भ्रमण, सीखे करियर काउंसलिंग के गुर
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, नानकमत्ता मे विश्व पृथ्वी दिवस का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित