डीपी उनियाल , नरेन्द्र नगर: गणतंत्र दिवस पर किया गया पुरुस्कृत विकास खंड फकोट के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल पेंदार्स (क्वीली) के 3 छात्र छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना में होने पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।
प्रधान संगठन नरेन्द्र नगर के अध्यक्ष धन सिंह सजवाण ने तीनों बच्चों को गणतंत्र दिवस पर पुरुस्कृत किया है।
आपको बताते चलें कि संकुल संसाधन केंद्र चाका क्वीली में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना हेतु परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 39 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था, जिसमें कुल 4 बच्चों ने सफलता हासिल की है।
इनमें 3 बच्चे कु. आरुषी, कु. संप्रति और गगनदीप राजकीय जूनियर हाईस्कूल पेंदार्स के कक्षा 6 के छात्र हैं।

1छात्रा कु.वैष्णवी कक्षा 6 कन्या हाई स्कूल बमणगांव ने सफलता हासिल की है ।
बच्चों की सफलता पर प्रधानाचार्य राधाकृष्ण विजल्वाण,सहायक अध्यापक हरिकृष्ण,जगत सिंह असवाल, श्रीमती माधुरी पंवार, प्रधान संगठन के अध्यक्ष धन सिंह सजवाण , प्रवधंन समिति अध्यक्ष आशा देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी प्रतिभाएं हैं जिनको निखारने की जरूरत है।
छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए धन सिंह सजवाण ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं उन्हें आदर्श नागरिक बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की हैं।
मंच संचालन करते हुए स.अ.जगत सिंह असवाल ने कहा कि संस्कारों से ही आदर्श नागरिक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर बसंत लाल , अनुसूया प्रसाद, नरेन्द्र सिंह, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग