निर्माणाधीन होटल की दीवार स्कूल में गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों की जान उस वक्त बाल-बाल बची जब बराबर में निर्माणाधीन होटल की दीवार स्कूल पर जा गिरी। गनीमत ये रही कि उस वक्त सभी बच्चें अपनी अपनी कक्षाओं में थे। अलबत्ता घटना में स्कूल की रसोई और डाइनिंग एरिया बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।
मामला थाना मुनि की रेती ऋषिकेश का है, शनिवार सुबह रमन्ना सेवी समिति द्वारा संचालित विद्यालय प्रशासन की ओर से थाना मुनि की रेती ऋषिकेश पुलिस को शिकायत दी कि उनके विद्यालय के बगल में स्थित निर्माणाधीन होटल अंतलिया की 7 वी मंजिल पर बन रही दीवार उनके स्कूल के प्रांगण में आ गिरी।
जिसमें उनके स्कूल की रसोई और डाइनिंग एरिया बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया हैं। हालांकि गनीमत ये रही कि बच्चों को किसी तरह की हानि नहीं पहुंची। घटना के वक्त उस समय बच्चो के नाश्ते का समय था कुछ बच्चे और स्टाफ रसोई के अन्दर थे। स्कूल प्रशासन की ओर से सावधानी बरतते हुए फिलहाल स्कूल को बंद करा दिया गया है।
घटना पर स्कूल प्रशासन ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में होटल के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत की हैं। बताया कि उक्त होटल एनजीटी के मानकों के विपरीत गंगा से 200 मीटर के दायरे में आता बावजूद इसके होटल का निर्माण अवैध रूप से बदस्तूर जारी है।
यदि समय रहते इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो स्कूल में पढ़ रहे 230 बच्चों की सुरक्षा भी खतरे की जद में आ सकती है।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग