योग विज्ञान विभाग, पं. ल.मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान युग में आसन सुरक्षा और चोटों की रोकथाम विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ कार्यशाला के अध्यक्ष एवं परिसर के निदेशक प्रो0 एम.एस रावत जी के साथ कार्यशाला के मुख्य वक्ता डा0 सुमित शर्मा एवं प्रो0 वी.के गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर कार्यशाला के अध्यक्ष एवं परिसर निदेशक प्रो0 एम. एस रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में योग सबसे अधिक लोकप्रिय विषय है सभी इसका अभ्यास कर रहें हैं लेकिन गलत अभ्यास से इसके परिणाम भी प्रतिकूल आते हैं।
अतः योग्य निर्देशन में इसका अभ्यास किया जाना चाहिए। परंपरागत अभ्यासों को भी यदि वैज्ञानिक पद्धति के साथ सहजता से अभ्यास करते हैं तो इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।
प्रो0 एम एस रावत ने कार्यशाला के की नोट स्पीकर डा0 सुमित शर्मा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।
डा0 सुमित शर्मा योग विशेषज्ञ के साथ फिजियोथैरेपिस्ट भी हैं इसलिए योगाभ्यासों के सम्पूर्ण अभ्यासों पर इनके शोध बड़े प्रभावशाली हैं जिसका प्रदर्शन उन्होंने कार्यशाला में अपने अंतर्राष्ट्रीय अनुभवों के साथ साझा किए।
इस अवसर सर कला संकायाध्यक्ष प्रो डी.सी गोस्वामी, योग समन्वयक प्रो0 वो.के गुप्ता, कार्यशाला के आयोजक डा0 जयप्रकाश कंसवाल, योग प्रवक्ता चंद्रेश्वरी नेगी, डा0 वीना रयाल, हिमानी नौटियाल, योग के समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग