- वाहन तेजी से चलाकर हुडदंग करने व सड़क पर कांच की बोतल फोड़ने का है आरोप
- वाहन को किया सीज, पुलिस एक्ट के तहत भी की गई कार्यवाही
हरिद्वार: आज दिनांक 22.06.23 को समय करीब 1.45 बजे चीला की तरफ से एक कार( DL-4-AF-7127)बहुत तेजी से चौकी चंडीघाट की तरफ आई जिसमे चालक के साथ बैठे व्यक्ति द्वारा हुडदंग मचाते हुए चलती गाड़ी से कांच की बॉटल को जानबूझकर सड़क पर पटक कर तोड़ा गया व हो-हल्ला मचाते हुए सिटी की तरफ अपने वाहन को भगा दिया।
वायरलेस के माध्यम से सूचना फ्लैश करने के कुछ समय के भीतर ही वाहन उपरोक्त को सिटी छेत्र में पकड़ लिया गया व वाहन को चालक तथा उसमे बैठे व्यक्ति सहित चौकी चंडीघाट लाया गया। पकड़े जाने पर दोनो व्यक्तियों ने माफी मांगते हुए गलती की पुनरावृत्ति न करने की कसम खाई।
वैध कागजात न दिखा पाने पर उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया तथा सड़क पर बोतल फोड़ने वाले चालक के साथी का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर भविष्य में ऐसा न करने कि कड़ी हिदायत दी गई।
आरोपियों में एक फूटवाल ग्राउंड कनखल (चालक), तथा दुसरा चाबरी बाजार दिल्ली निवासी है ।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित