September 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने ज्वालापुर में विभिन्न वार्डों में किया धुआंधार जनसंपर्क

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने वार्ड नंबर-22 वार्ड नंबर-30 वार्ड नंबर-32 वार्ड नंबर -33 में धुआंधार जनसंपर्क किया।

वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों अनुज सिंह, सचिन अग्रवाल, राजेश शर्मा, राजेंद्र कटारिया और सपना शर्मा के लिए वोट मांगे।

इस अवसर पर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि आज समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है इतनी बरसात और भीषण सर्दी के बावजूद भी प्रत्येक वार्ड की देवतुल्य जनता मुझे आशीर्वाद देने आ रही है यही मेरी पूंजी है, अब हरिद्वार की जनता ने मन बना लिया है कि हरिद्वार नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है और भाजपा का बोर्ड बनाना है।

वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी अनुज सिंह ने कहा कि वार्डवासियों का आशीर्वाद ,प्यार और समर्थन ही हमारी ताकत है और इस बार भी आपका आशीर्वाद मिलता है तो मैं सभी वार्ड निवासियों की अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज मोदी और धामी सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है इसलिए जनमानस का झुकाव भाजपा की तरफ हो चला है।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता विकास तिवारी, तरुण नैय्यर, चमन चौहान, विपिन शर्मा, अभिषेक गुप्ता, सुषमा चौहान, नीतू धीमान, सरोज जाखड़, डॉ. हिमांशु पंडित, पुरुषोत्तम शर्मा, विमल कुमार, मृदुल कौशिक, संजय त्रिवाल, सचिन भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

About The Author