राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल के प्रभारी प्राचार्य एवं G-20 कार्यक्रम समिति के संयोजक डॉ० अजय कुमार के निर्देशन मे G-20 के अंतर्गत कोविड-19 वैश्विक महामारी मे शिक्षा का डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा G-20 देशों के साथ भारत की नॉलेज शेयरिंग विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए डॉ० अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि G-20, 20 देशों का आर्थिक मंच है जिसकी मेजबानी इस वर्ष भारत देश कर रहा है।
इस दौरान G-20 कार्यक्रम समिति के सदस्य डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० भरत गिरी गोसाई तथा डॉ० अनुपम रावत ने कोविड-19 महामारी के कारण, लक्षण, रोकथाम एवं बचाव संबंधित जानकारी छात्र-छात्राओ के साथ साझा की।
उक्त दोनो प्रतियोगिताओं मे महाविद्यालय मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।



More Stories
हरिद्वार के होटल में एक्सपायरी तिथि के दूध एवं ब्रेड का प्रयोग पाया गया, बिना आवश्यक लेबल वाले 120 किलोग्राम आटे को किया सीज
भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का अवसर, 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी नामित