September 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय कमांद के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग के लिए चयन

डी पी उनियाल:  मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय कमान्द के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों मीना संतोषी, एवं सौरभ का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क आनलाइन कोचिंग के लिए हुआ है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार मे हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।

बताते चलें कि चयनित विद्यार्थियों मे से संतोषी एवं सौरभ ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 मे राजकीय महाविद्यालय कमांद से अपनी स्नातक शिक्षा पूर्ण पास आउट किया है, वहीं मीना इतिहास विषय में एफ. वाई यू पी ( Four-Yer undergraduate Program) के अन्तर्गत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश लेकर अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने की इच्छुक है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली एवं मेधावी युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्ग दर्शन एवं समान अवसर उपलब्ध कराना है।

योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 11 हजार विद्यार्थियों को निशुल्क आनलाइन कोचिंग प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई है। योजना के अन्तर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रिकॉर्डेड लेक्चर, डिजिटल अध्ययन सामग्री, प्रश्न बैंक, नियमित टेस्ट एवं माॅक टेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी शिक्षकों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे वे अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को और अधिक प्रभावी बना सकेंगे, इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क आनलाइन कोचिंग व शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

महाविद्यालय कमांद की प्राचार्य प्रो. गौरी सेवक ने चयनित विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित ऐसी योजनाओं से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे, महाविद्यालय परिवार की ओर से मीना, संतोषी, व सौरभ को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author