राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में गौरा शक्ति एप एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई l
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आज दिनांक 15 दिसंबर 2022 को छात्र छात्राओं को गौरा शक्ति एप एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई l
सर्वप्रथम थाना धरासू पुलिस की सब इंस्पेक्टर मेघा ऑल कोटी ने छात्राओं को गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी साथ ही मौके पर छात्राओं को ऐप के बारे में बताया और डाउनलोड कराकर पंजीकृत कराया गया l उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी ,और छात्र छात्राओं को इसका आवश्यक पालन करें जिससे उनको कोई हानि न पहुंचे l
उसके पश्चात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी द्वारा शपथ दिलाई गई साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं यातायात नियमों का पालन करेंl
इस अवसर पर पुलिस विभाग से कोमल डोभाल, श्री अजय चंदेल राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णा डबराल, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ शैला जोशी आदि उपस्थित रहे l



More Stories
महाविद्यालय अगरोड़ा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘माइंड फुलनेस योग कार्यक्रम’ का आयोजन
मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग: सावक मंच के धरने के बाद एक्शन में प्रशासन, नाईसोता नाले पर काम शुरू
कोटा: एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के तहत डॉ. भूपेन हजारिका की जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित