राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर(दिन – रात) के अंतर्गत शिविर के दूसरे दिन कल दिनांक 15-02- 2024 को स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के नेतृत्व में योग और प्राणायाम से दिन की शुरुआत की ।
इसके पश्चातग्राम मातली में स्वच्छता अभियान चलाया गया| ग्राम पंचायत मातली मे आयोजित भागवत कथा स्थल की साफ सफाई की गई।
उसके पश्चात शाम को बौद्धिक सत्र में ग्राम मातली की उप- प्रधान श्रीमती रीना देवी मुख्य अतिथि के रूप में रही।
उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश की धरोहर हैं आप ही के ऊपर देश का भविष्य बनता है इसलिए आपको समर्पण और अनुशासित रूप से कार्य करना चाहिए।
इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने किया।
इस अवसर पर श्री भुवन चंद्र डिमरी , श्री अनिल नेगी और गांव के गणमान्य व्यक्ति और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग