नवल टाइम्स न्यूज़: आज दिनांक 19-7-2023 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल में हरेला पर्व के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा ‘वन विभाग व उद्यान विभाग’ से उपलब्ध कराए गए फलदार वृक्षों में अनार का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया ।
उद्यान पंडित श्री कुंदन सिंह पंवार,निदेशक ‘नारायणी नक्षत्र उद्यान पाब’ के निर्देशन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों,कर्मचारियों व छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति नींबू अनार, बांज, संतरा, लेमन ग्रास आदि का पौधारोपण किया गया ।
कार्यक्रम में उद्यान विभाग से रंजीत कंडारी,अवनीश चौहान, महाविद्यालय के डॉ0 मंजू कोगियाल, डॉ0 ब्रीश कुमार,श्री परमानंद चौहान,श्री संदीप कुमार,डॉ0 दिनेश चंद्र,डॉ0 मधु बाला जुवाँठा,श्री चतर सिंह,श्रीमती रेशमा बिष्ट,विनोद चौहान,श्री सुशील चंद्र कुकरेती, श्री दिनेश सिंह,श्री भुवन चंद डिमरी,श्री रोशन सिंह रावत,श्री मोहन लाल, रंजीता कंडारी छात्रों में अर्जुन सिंह कैंतूरा,हरिमोहन आदि ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।


More Stories
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी
रायपुर की ग्राम पंचायत हल्द्वाड़ी-बडेरना में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण